DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रम मंत्रालय ने अप्रैल 2025 के लिए AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में सूचकांक 0.5 अंक बढ़कर 143.5 हो गया है। अब अगर मई और जून के आंकड़े भी मजबूत रहते हैं, तो जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़कर 58% हो सकता है।

क्या कहते हैं AICPI के नए आंकड़े?

  • जनवरी 2025: 143.2

  • फरवरी 2025: 0.4 अंक गिरावट (142.8)

  • मार्च 2025: 2 अंक की बढ़त (143.0)

  • अप्रैल 2025: 0.5 अंक की वृद्धि (143.5)

अगर मई-जून में भी AICPI में बढ़त जारी रहती है, तो DA 58% तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगर इसमें गिरावट आती है, तो DA में केवल 2% की ही बढ़ोतरी (57%) हो सकती है।

DA कैसे तय होता है?

केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में संशोधन करती है। यह संशोधन AICPI-IW के आधार पर किया जाता है, जिसके आंकड़े हर महीने के अंत में जारी होते हैं।

DA गणना का फॉर्मूला:

7वें वेतन आयोग के अनुसार DA% = [पिछले 12 महीनों के AICPI-IW का औसत – 261.42] ÷ 261.42 × 100

कितना बढ़ेगा आपका वेतन?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है:

  • 57% DA: ₹10,260 (मिलने वाला अतिरिक्त भत्ता)

  • 58% DA: ₹10,440 (मिलने वाला अतिरिक्त भत्ता)

अभी क्या स्थिति है?

अभी तक जनवरी से अप्रैल 2025 तक के AICPI आंकड़े जारी हो चुके हैं। मई और जून के आंकड़ों का इंतजार है, जिसके बाद जुलाई 2025 में DA वृद्धि की अंतिम दर तय होगी।

नोट: यह आकलन AICPI के मौजूदा आंकड़ों पर आधारित है। अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा।